पीलीभीत, अप्रैल 23 -- पूरनपुर/माधोटांडा। एक सप्ताह पहले बराही के जंगल में सूअर का शिकार करने वाले एक शिकारी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में शिकारी के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिकारी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फरार अन्य शिकारियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार शिकारी को जेल भेज दिया गया। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल में 15 अप्रैल को हरजिंदर सिंह पुत्र कक्का सिंह और बलजीत सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी राघवपुरी थाना हजारा ने अपने साथियों के साथ एक जंगली सूअर का शिकार कर दिया था। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में शिकारी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली वन विभाग के ललकारने पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। मौके से जंगली सूअर का शव और एक बाइक बरामद हुई थी। ...