फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- फर्रुखाबाद। कंपिल थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि गुरुवार को थाना कंपिल क्षेत्र में ग्राम कटिया चौराहा से अगरतला की ओर जाने वाले मार्ग पर आम के बाग के निकट वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम के रुकने का इशारा किए जाने पर वह घबरा गया और मोटरसाइकिल को सड़क किनारे छोड़कर आम के बाग की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो...