मुठभेड़ में लूट और जानलेवा हमले में वांछित घायल, बाल अपचारी पकड़ा
मथुरा, मार्च 19 -- हाइवे से सवारी बिठा मारपीट कर लूट, पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर बिना पैसे दिये भागने और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग करने, गार्ड पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस की फायरिंग में सरगना बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चन्द्र त्रिपाठी, निरीक्षक क्राइम विवेक कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार भाटी, संजीव कुमार, सुधीर राठी पुलिस टीम के साथ बुधवार रात करीब पौने आठ बजे आझई की ओर जाने वाले रास्ते पर बंबा के समीप चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक्सयूवी गाड़ी सवारों को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी सवारों ने पुलिस को देख फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की फायरिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.