आगरा, अप्रैल 6 -- जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त की मृत्यु के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच उप जिला मजिस्ट्रेट सदर करेंगे। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में पवन बंसल उर्फ कल्लू निवासी ग्राम सिरौली बादशाहपुर, थाना लोनी, गाजियाबाद की मृत्यु हो गई थी। इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को नामित किया गया है। एसडीएम सदर ने बताया कि जो भी व्यक्ति घटना के बारे में जानकारी रखता है, वह 2 मई 2026 तक उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.