मुठभेड़ में मुरादाबाद का गो तस्कर दबोचा, थाना प्रभारी भी घायल
संभल, जुलाई 15 -- असमोली थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर पुलिस की बाइक सवार मुरादाबाद के मैनाठेर निवासी गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए जबकि जवाबी कार्रवाई में एक गो तस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं दो आरोपी मौका पाकर भाग गए। मुठभेड़ की सूचना पर एएसपी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस फोर्स के साथ भागे तस्करों की तलाश में जंगल में कांबिंग कराई। वहीं घायल थाना प्रभारी और गो तस्कर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी मोहित चौधरी बुधवार दोपहर टीम के साथ गांव नरैठा मोहम्मदपुर की पुलिया के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गोशाला की तरफ से आ रहे बाइक पर सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया लेकिन, उन्होंने यूटर्न लिया और भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.