गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए दीपक नांदल गैंग के शूटर गुरशेर सिंह के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। जिला मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डॉक्टरों के विशेष पैनल द्वारा की गई इस प्रक्रिया के बाद शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। गुरशेर सिंह पंजाब के तरनतारन जिले के नौने गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि गुरशेर के घुटने में सामने की तरफ से गोली लगी थी। गोली लगने के कारण उसके घुटने की मुख्य रक्त धमनियां बुरी तरह फट गई थीं। डॉक्टरों के अनुसार, घटनास्थल पर अत्यधिक खून बह जाने के कारण ही उसकी मौत हुई। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई है ताकि पारदर्शिता बनी रहे。 यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ममेरे भाई ने इंटर...