सीतापुर, मार्च 18 -- सीतापुर, संवाददाता। रामपुरकलां पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बदमाश को जोधपुर पुलिया के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया है। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वह रामपुरकलां थाने से लूट व चोरी समेत अन्य घटनाओं में वांछित था। आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, अवैध तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि एक बदमाश द्वारा रामपुरकलां इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देने जाने की सूचना मिली। सूचना पर रामपुरकलां थाना प्रभारी लल्ला गोस्वामी और एसओजी प्रभारी सतेन्द्र विक्रम सिंह ने टीम के साथ जोधपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। टीम पहुंची ही थी तभी एक बाइक सवार आता दिखा जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस टीम ने उसे रोकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.