संभल, जनवरी 4 -- धनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाया गया बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया। यह गिरोह लंबे समय से इन्वर्टर, बैटरा और घरेलू सामान चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। कई मामलों में पुलिस को इनकी तलाश थी। घायल बदमाश बदायूं जबकि गिरफ्तार आरोपी मुरादाबाद का रहने वाला है। तीसरे फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात गश्त के दौरान थाना प्रभारी संजय कुमार को सूचना मिली कि दो शातिर बदमाश पल्सर बाइक से मझोला की ओर से आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना पर रेलवे क्रॉसिंग टी-प्वाइंट के पास चेकिंग शुरू की गई। कुछ ही देर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.