शामली, दिसम्बर 10 -- थानाभवन के ईस्लामपुर भैंसानी में पुलिस मुठभेड में मारे गए 50 हजार रुपये का ईनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीप उर्फ सामा के फरार पांच साथियों की तलाश में जुट गयी है। इसके साथ ही सामा के संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की भी कुंडली खंगालने में लग गयी है। कांधला के मूल निवासी सामा को उसके पिता पहले ही संपति से बेदखल कर चुके है। थानाभवन थाने के साथ ही बाबरी थाने की पुलिस भी क्षेत्र में सामा के ठिकानों को भी खोज रही है। मंगलवार की देर रात भैंसानी इस्लामपुर गांव के पास बंद पड़े एक ईंट-भट्टे पर छह बदमाश अलाव जलाकर बैठे थे। सूचना पर थानाभवन एवं बाबरी थाना पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से पचास हजार का ईनामी बदमाश समयदीन उर्फ सामा मारा गया था जबकि उसके पांच अन्य साथी फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.