प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- मानधाता के रामपुर बंतरी गांव निवासी रियाज का पुत्र रिजवान पिछले साल पुलिस मुठभेड़ में फरार हो गया था। उस पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले की विवेचना कर रहे एसओ देल्हूपुर राधेश्याम ने बुधवार को उसके घर पहुंचकर कुर्की की नोटिस चस्पा की और डुगडुगी कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...