मुठभेड़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपित को लगी गोली
मुजफ्फरपुर, जून 18 -- मुशहरी/मुजफ्फरपुर, हिटी। गंगापुर भटौलिया नहर पुल के समीप मंगलवार देर रात वाहन जांच के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरते देख बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ तीन फायरिंग की। हालांकि, तीनों गोली पुलिस वाहन पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाशों पर फायरिंग की, जिसमें वैशाली जिले के महुआ थाने के गद्दोपुर निवासी अमित सिंह के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि अमित का दूसरा साथी इमरान भागने में सफल रहा। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड के मुख्य आरोपित को लगी गोलीघायल बदमाश का आधिकारिक विवरण गोली से घायल अमित सिंह 20 मई को रोहुआ में हुए प्रॉपर्टी डीलर अंकित रंजन हत्याकांड का मुख्य आरोपित है। अमित को एसकेएमीएच में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.