मुजफ्फर नगर, जनवरी 12 -- शाहपुर। पुलिस ने रविवार देर रात वाहनों की चेकिंग के दौरान मीरापुर बाईपास पर बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन तीन युवक पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। वहीं सोमवार दोपहर गांव निर्माणी के रास्ते पर मुठभेड़ के दौरान कार सवार तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से कार, लूट की बाइक और नगदी बरामद करने का दावा किया है। थाना क्षेत्र के मीरापुर बाईपास पर देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले तीन बदमाश बाइक पर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार युवक नहीं रुके और टीम पर फायरिंग शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.