मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 14 -- नवाबगंज (बरेली), संवाददाता। किशोरी से गैंगरेप के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा बरामद किया गया है। उपचार के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस घटना में शामिल उसके साथी की तलाश कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी नौ अगस्त की शाम अपने छोटे भाई के साथ खेत पर बकरी चराने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव पंडरी का विमलेश अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर ले गया। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में वह उसे खेत में छोड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.