फिरोजाबाद, मार्च 6 -- थाना मक्खनपुर पुलिस ने पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से असलाह बरामद किया है। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा थाना मक्खनपुर पुलिस बल के साथ चैकिंग कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को अभियुक्त के बारे में पता चला।पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम साहिल पुत्र जाकिर बताया है। वह आकाशवाणी रोड थाना रामगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा देशी 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया अभियुक्त साहिल पुलिस मुठभेड़ के मामले वांछित चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...