सहारनपुर, सितम्बर 1 -- सहारनपुर/मिर्जापुर। जनपद में रविवार रात दो अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो शातिर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीन अन्य आरोपियों को कॉम्बिंग के दौरान दबोचा गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में तमंचे, कारतूस और अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली देहात पुलिस देवला-गोपालपुर रोड पर गोकलपुर रजवाहे की पटरी पर गश्त कर रही थी। ईंख के खेत के पास तीन संदिग्ध दिखे। पुलिस को देखकर मेहरबान पुत्र फजल निवासी आजाद गार्डन, कलसिया रोड, थाना मंडी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: पुलिस मुठभेड में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गौकश पुलिस ने पकडे रमजानी पुत्र खुर्शीद निवासी मच्छरहेड़ी, नकुड़ और भूरा...