मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन के लगी गोली
बरेली, जून 22 -- पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से चार बदमाश बहेड़ी में गिरफ्तार किए गए, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी और दो बाइक फिसलने के चलते गिरकर घायल हो गए। आंवला में मुठभेड़ में गिरफ्तार 25 हजार के इनामी बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी है। देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र सेवाराम अपनी पत्नी और सलहज के साथ 18 जून की शाम एक दावत से लौट रहे थे। बहेड़ी में चुरैली नहर पुलिया के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी पत्नी तथा सलहज के कानों के कुंडल समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। घटना की जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से छह बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार रात पचपेड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुड़िया नवी बख्श की ओर से दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.