मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- मिर्जापुर। मड़िहान और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में एक पशु तस्कर को धर दबोचा। पैर में गोली लगने से पशु तस्कर जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मौके से 13 मवेशी बरामद हुए है। वहीं दूसरा पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। सीओ ऑपरेशन शिखा भारती ने बताया कि मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मवेशियों को लेकर भावा-सेमरी के जंगल के रास्ते बिहार जा रहे हैं। सूचना पर मड़िहान और राजगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देख तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक तस्कर के पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया। वहीं दूसरा तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भाग निकला...