संभल, मार्च 17 -- बहजोई थाना क्षेत्र में सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की बाइक सवार पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से पशु तस्कर घायल हो गया जबकि अंधेरा होने का फायदा उठाकर उसका साथी मौका पाकर भाग गया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही भी घायल हो गया। घायल पशु तस्कर व सिपाही को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मुठभेड़ की सूचना पर सीओ चार थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और भागे तस्कर को पकड़ने के लिए जंगल में काबिंग की, लेकिन भागा तस्कर पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी संत कुमार सोमवार रात टिकटा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टिकटा की तरफ से बहजोई की तरफ आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने के लिए इशारा किया तो तस्करों ने बाइक निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाईन की तरफ कच्चे रास्ते पर मोड़ दी। पुलिस...