मुठभेड़ में पशु चोरी का आरोपी घायल, साथी समेत गिरफ्तार
सहारनपुर, जून 8 -- नागल। दिल्ली-हरिद्वार निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिस और पशु चोरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कांबिंग के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक भैंस, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। शनिवार-रविवार की रात थाना नागल पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग भैंस लेकर हाईवे की ओर जा रहे हैं। नैनसोब जंगल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में ग्राम पांडौली, थाना नागल निवासी नासिर पुत्र कय्यूम कुरैशी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसके साथी नदीम पुत्र मेहताब तेली निवासी पांडौली को तलाश के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक जीवित भैंस, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने रसूलपुर खे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.