मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी बदमाश जाफर घायल
मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मीरापुर मीरापुर पुलिस व बदमाश के बीच भुम्मा पुलिस चौकी के समीप मुठभेड़ हुई। गोली लगने से पच्चीस हजार का इनामी बदमाश जाफर घायल हो गया। बदमाश के पास से तमंचा और बाइक बरामद हुई। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ जानसठ भी मौके पर पहुंच गई।सीओ जानसठ ऋषिका सिंह व इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एसआई ओमेन्द्र सिंह व एसआई योगेश तेवतिया पुलिस टीम के साथ भुम्मा पुलिस चौकी के सामने नहर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान खेड़ी पुल की ओर से बाइक सवार एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भुम्मा नहरपुल से कासमपुर भुम्मा की तरफ भागने लगा। पुलिस के पीछे करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। इस दौरान पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.