नोएडा, मार्च 6 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश की जमानत मंजूर कर ली। अभियोजन के अनुसार दादरी कोतवाली पुलिस सेक्टर ओमीक्रॉन-1ए के समीप 23 मई 2025 को वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। आरोप है कि पीछे बैठे एक युवक ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने जबावी कार्रवाई कर आरोपी करन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की थी। इस मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने पाया कि सह आरोपी हर्ष और पीयूष बंसल को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इन तथ्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी करन की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.