मेरठ, अप्रैल 13 -- रविवार देर रात सरधना पुलिस की नंगला आर्डर गांव के जंगल में गोकशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक कुंतल गोमांस, गोकशी के उपकरण सहित अन्य सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गंगनहर पटरी पर नगला ऑर्डर के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी कर दी। यह भी पढ़ें- रात में गौ-हत्या कर रहे बदमाशों को पुलिस ने जंगल में घेरा, तड़तड़ाई गोलियां और फिर... पुलिस को देखकर आरोपी गोवंश के अवशेष नहर में फेंककर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को घेरा, तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जव...