नई दिल्ली, अगस्त 4 -- नई दिल्ली। अलीपुर इलाके में सोमवार देर रात आउटर नार्थ स्पेशल स्टाफ से मुठभेड़ में नीरज बवाना गिरोह का बदमाश घायल हो गया। आरोपी की पहचान सविंदर उर्फ बाबा के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल, तीन कारतूस और छह खाली कारतूस बरामद किया है। डीसीपी शोभित डी सक्सेना ने बताया कि सदस्य सविंदर अलीपुर एवं नरेला इलाके के कारोबारियों और प्रापर्टी डीलरों से अवैध वसूली करता था। स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विश्वेंद्र कुमार की टीम को सविंदर के बारे में सूचना मिल रही थी कि वह सोमवार रात को अलीपुर इलाके में एक कारोबारी को गोली मारने के लिए आने वाला है। इस जानकारी के आधार पर टीम ने हिरंकी नाले के पास आरोपी को घेर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...