झांसी, मार्च 16 -- झांसी, संवाददाता। सोमवार सुबह शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत नगरिया कुआं सड़क पर मुठभेड़ में छह लाख के जेवर समेत दो शातिर धरे गए। वहीं शाम जिला अस्पताल से परीक्षण के दौरान एक पुलिस कस्टडी से चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पूरे महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एक टैक्सी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं साथी बोला कि वह तो भाग गया है। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेवातीपुरा निवासी उमा वर्मा पत्नी अशोक वर्मा परिवार के सूने मकान में 11 मार्च को चोरी हुई थी। चोर लाखों जेवरात समेत अन्य माल लेकर चंपत हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। सोमवार को कोतवाली पुलिस ने नगरिया कुआं स्थित हाइवे रोड से मुठभेड़ में दीपक उर्फ संजय जाटव निवासी गणेशपुरा बिजौली और नदीम निवासी हरदौल का मोहल्ला म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.