भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। कोइरौना थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात इनामी तीन शातिर चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उनके पास से बाइक, तमंचा, कारतूस, पेचकस आदि बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि पांच सितंबर 2025 को सिद्धार्थ पांडेय निवासी मरछह तुलसीकला, कोईरौना ने तहरीर दिया था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा जल निगम के कम्पाउण्ड लगे करीब 11 सोलर प्लेट चोरी कर लिए गए थे। मुकदमा दर्ज कर खुलासे को टीमों का गठन किया गया था। इस बीच, सचिन मौर्या निवासी जसवा, हंडिया, प्रयागराज को गिरफ्तार कर पास से दो सोलर प्लेट बरामद किया गया था। मंगलवार की रात भेलसी रोड पैगहा के पास मुठभेड़ में पांच हजार के इनामी संदीप यादव निवासी बिलारी, हंडिया, जय प्रकाश यादव निवासी भेलसी, हंडिया, प्रयागराज तथा अजीत यादव निवासी मनोहरपुर, हंडिय...