फिरोजाबाद, मई 11 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस की दो वाहन चोर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो एक चोर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रसूलपुर थाना पुलिस संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मौढ़ा से जमालपुर और मोतीनगर जाने वाले तिराहे के निकट पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। स्वयं को घिरता देखकर वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से एक घायल हो गया। यह भी पढ़ें- चोरी की वारदात का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी घायल पुलिस ने उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आसिफ पुत्र नसीम निवासी गली नंबर-सात रसूलपुर टंकी के पास पुराना रसूल...