हरदोई, मई 14 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में सांडी थाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी के आभूषण, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस के मुताबिक बुधवार देर रात पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी इलाके में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख कोतवाली देहात क्षेत्र के गोदमाजरा नयागांव निवासी शीलू ने फायरिंग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली जवाबी फायरिंग करने पर वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया । इसके बाद शीलू और उसके साथी गांव निवासी अमित को गिरफ्...