मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर बगीचे के पास शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को धर दबोचा। दोनों तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। तस्करों के पास पिकअप में लदे कुल छह मवेशी बरामद हुए है। अदलहाट थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप में मवेशी लादकर बिहार जा रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाजीपुर बगीचे के पास घेराबंदी कर तस्करों को रोकने का प्रयास किया, तस्करों ने फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में चंदौली के दो तस्कर गिरफ्तार, 45 मवेशी बरामद बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में दोनों तस्करों के पैर में गोली लगी और जमीन पर गिर गए। पुलिस ने जख्मी तस्करों को जमालप...