इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा, संवाददाता। बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा लखना स्थित भोगनीपुर नहर झाल पुल के पास महिपालपुर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। एक सप्ताह पहले दोनों बदमाशों ने रिटायर शिक्षक की पत्नी की चेन लूटी थी।28 मार्च को ग्राम दाउदपुर निवासी विनोद तिवारी अपनी पत्नी ममता तिवारी के साथ बाइक से सब्जी लेकर लौट रहे थे। लखना-चकरनगर रोड पर लाल पुल के पास पीछे से आए काली बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर ममता के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। घटना के बाद लवेदी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने महिपालपुर के पास संदिग्धों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.