मुठभेड़ में दो गोतस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
अमरोहा, अगस्त 2 -- डिडौली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोवध के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में पुलिस की कार्रवाई में उनके पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पशु काटने के औजार व रस्सी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर डिडौली पुलिस शनिवार देर रात चौबरिया कमालपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोवध मामले में वांछित ताहिर पुत्र गफ्फार और फैजान पुत्र मुशाहिद बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर अवैध तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ताहिर के बाएं पैर और फैजान के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.