सहारनपुर, मार्च 2 -- देहात कोतवाली पुलिस की दो गोकश सगे भाइयों के साथ मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दोनों के पैर में लगी। पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार दिलाया। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मुकदमें दर्ज हैं। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि रविवार की रात कोतवाली देहात पुलिस आसनवाली पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रूकने का पुलिस ने इशारा किया। आरोपियों ने बाइक को घुमाकर तेजी से दौड़ा लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ दूरी पर जाकर आरोपियों की बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरते ही आरोपियों ने दोबारा पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.