सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- पुलिस और गोकशों के बीच मंगलवार की देर रात मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो गोकशों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की देर रात पुलिस पिलखनी से रजवाहा पटरी भाऊपुर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से आ रहे दो लोगों के साथ मुठभेड़ हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 2 वांछित गोकश नसीम पुत्र यामीन निवासी सौराना व बोबी पुत्र दिलीप सिंह निवासी भोजपुर गुर्जर थाना चिलकाना को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, एक खोखा/एक जिन्दा कारतूस, गोकशी के उपकरण व घटना में प्रयुक्त एक छोटा हाथी(पिकअप) बरामद हुआ है। गिरफ्तार दोनों गोकश के खिलाफ थाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.