मुठभेड़ में दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, शाकिर के दोनों पैरों में लगी गोली
शाहजहांपुर, जून 24 -- शाहजहांपुर। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और कांट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 10-10 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जबकि उसके दूसरे साथी को भी मौके से दबोच लिया गया। दोनों आरोपी थाना निगोही में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी सौरभ दिक्षित के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसओजी, सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.