इटावा औरैया, अप्रैल 29 -- सैफई। सेठजी कांपलेक्स के पास थाना सैफई से महज 100 मीटर दूरी पर पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल को अस्पताल भेजा गया। मंगलवार रात उझियानी की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। गिरने के बाद दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रानू उर्फ भौकाली निवासी नगला बिहारी थाना करहल मैनपुरी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी अर्जेश उर्फ भौकाली निवासी नगला अलाई थाना करहल मैनपुरी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ केपी सिंह ने बताया पूछताछ में दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.