मुजफ्फर नगर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ घायल कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से उपनिरीक्षक शैलेन्द्र चौधरी से छीनी गयी एक सरकारी पिस्टल मय मैगजीन, एक खोखा कारतूस नौ एमएम बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की कार्रवाई में वांछित अभियुक्त मन्जीत उर्फ काला उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द हो रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु सीएचसी बुढ़ाना ले जाया जा रहा था तभी अभियुक्त द्वारा बहाना बनाया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है तथा अभी शौचालय ...