मुठभेड़ में तीन वाहन चोर दबोचे
गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम पुलिस ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक, पार्ट्स और अवैध असलाह बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं और चोरी की बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेचते थे।एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि दो बाइक पर सवार तीन युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में तीन वाहन चोर दबोचे सूचना पर नंदग्राम पुलिस ने रोटरी गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो बाइकों पर तीन युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.