मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर, संवाददाता । विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार को दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी तीन पशु तस्कर को धर दबोचा। मुठभेड़ में एक तस्कर को पैर में गोली लगी, उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है। तस्करों के पास से पिकअप में लदे पांच मवेशी बरामद हुए है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्याचल कोतवाल अजीत सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप से गो-वंश ले जाया जा रहा है । पुलिस गैपुरा से पिकअप का पीछा किया गया तो तस्कर लालगंज की ओर भागने लगे। टीम ने लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी की। तस्कर गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर को गोली लगी और वहीं गिर गया। पुलिस ने भाग रहे दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त...