सुल्तानपुर, अप्रैल 1 -- गोसाईगंज, (सुलतानपुर) संवाददाता। गोसाईगंज थानाक्षेत्र क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस और कथित गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इटकौली जंगल के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफरोज (28) पुत्र मोहम्मद रफीक, मोहम्मद गुलफाम उर्फ इमरान पुत्र सईद निवासीगण सिरवारा और आजाद (52) पुत्र कमरुद्दीन निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.