गाजीपुर, जून 5 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। विनीत राय हत्याकांड के मामले में एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए जाने के दौरान ग्रामीणों ने फुल्लनपुर क्रासिंग के पास शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पत्थर लगने से सीओ सिटी समेत कई पुलिसकर्मियों का सिर फट गया। वहीं पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर हंगामा किया। इसके बाद शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गाजीपुर घाट गए। यह भी पढ़ें- एनकाउंटर में ढेर कमलेश चौधरी का शव गांव आते ही बवाल, पथराव, गाड़ियां तोड़ी, सीओ समेत कई का सिर फटा पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया...