सहारनपुर, मार्च 20 -- सहारनपुर। मिर्जापुर और फतेहपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी गोकश शहजाद की मौत दो गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दोनों गोलियां उसके बाएं सीने में लगी थीं, जिससे अंदरूनी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उसकी मौत हो गई। बुधवार को विकासनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो गोकशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई थी। दोनों ओर से हुई फायरिंग में शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि सिपाही सोमेंद्र और कुलदीप भी गोली लगने से जख्मी हुए थे। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया था। गुरुवार को शव का पहले एक्स-रे कराया गया, जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच करीब डेढ़ घंटे में पोस्टमार्टम किया। पूरी प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.