सहारनपुर, अप्रैल 22 -- तीतरों संवाददाता। दुकान के गल्ले में रखें हजारों रुपए चुराने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पचास हजार की रकम तथा एक तमंचा भी बरामद किया है। मुठभेड़ आरोपी के पैर में पुलिस की गोली लगी है। लगभग 20 दिन पहले कस्बा निवासी गौतम कश्यप की दुकान से साठ हजार रूपये की नगदी चुरा ली गई थी। गौतम कश्यप उस समय दुकान पर नहीं थे। दुकान पर उनका बेटा बैठा हुआ था। बदमाश की पहचान फातिर पुत्र हमीद खान निवासी मौहल्ला कोटला कस्बा व थाना गंगोह के रूप में हुई। बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना प्रभारी विकास चारण ने बताया विभिन्न थानों पर करीब आधा दर्जन से अधिक अभियोग अभियुक्त के खिलाफ पंजीकृत है।गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा, दो खोखा कारतूस 315 बोर...