सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर। चिल्हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना से करीब तीन सौ मीटर दूर चिल्हिया-केसारा नहर रोड स्थित पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

मुठभेड़ की जानकारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एंटी थेफ्ट टीम, शोहरतगढ़ और चिल्हिया थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। देर रात संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एंटी थेफ्ट प्रभारी दरोगा ओपी मिश्र के बेहद करीब से गोली गुजरी, जिससे वे बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के ...