रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अवैध हथियारों की तस्करी के लिए आए बदमाशों के साथ एसओजी और पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नौ तमंचे, एक कंट्री मेड पिस्टल और 27 कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में एसओजी और पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। 15 मार्च को एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ सिडकुल क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हाल ही में रुद्रपुर में पकड़े गए हथियार तस्करों को असलहे सप्लाई करने वाला बंटी कोली दोबारा डिलीवरी देने के लिए मोदी मैदान के पास आने वाला है। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.