रुद्रपुर, जुलाई 15 -- रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीते रविवार रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, डिबडिबा बिलासपुर निवासी ऐशप्रीत सिंह को जान से मारने के लिए गावा चौक पर फायरिंग और 30 जून को थाना पुलभट्टा क्षेत्र में डिबडिबा निवासी ट्रक चालक को घेरकर कई राउंड फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने डिबडिबा, बिलासपुर रामपुर निवासी सक्रिय गैंग के शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार देर रात काशीपुर हाईवे स्थित यूनिटी लॉ कालेज के पास जितेंद्र और उसके साथियों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने से घायल जितेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिय...