उन्नाव, मार्च 17 -- असोहा(उन्नाव), संवाददाता। पुलिस और गो तस्करों के बीच सोमवार रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से गो तस्कर गैंगस्टर गिर पड़ा। सिपाहियों ने उसे और उसके सहयोगी को घेरकर दबोच लिया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। स्वाट और असोहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम सोमवार देर रात असोहा-कालूखेड़ा मार्ग पर चंदनखेड़ा गांव के पास नाले के किनारे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में गो-तस्कर सक्रिय हैं। जैसे ही कालूखेड़ा से असोहा की ओर बाइक सवार तीन युवक आते दिखाई दिए, पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तीनों युवक बाइक मोड़कर निमैचा गांव संपर्क मार्ग की ओर भागने लगे। तेज रफ्तार के चलते उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तभी एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.