मुठभेड़ में गोहत्यारोपी को लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल
बदायूं, सितम्बर 8 -- अलापुर क्षेत्र में गोहत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की फायरिंग में हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी से तमंचा, कारतूस, छुरी और रस्सी बरामद हुई। अलापुर थाना क्षेत्र में ककराला-उसहैत रोड पर भट्ठे से करीब 250 मीटर आगे मंगलवार को पुलिस की गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर तीन राउंड फायर कर दिए। यह भी पढ़ें- Hapur News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर हुए गिरफ्तार फायरिंग में हेड कांस्टेबल शिववीर के दाहिने हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की तो आरोपी के दोनों पैर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.