उन्नाव, मार्च 17 -- उन्नाव। संवाददाता थाना असोहा पुलिस असोहा-कालूखेडा मार्ग पर स्थित चंदनखेड़ा पुल के पास देर रात चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान स्वाट व सर्विलांस की टीम ने प्रभारी निरीक्षक असोहा को सूचना दी गयी कि गोवंश की तस्करी करने वाले नेटवर्क के तीन सदस्य एक मोटरसाइकिल पर कालूखेड़ा से असोहा की तरफ जा रहे है।इस सूचना पर थाना असोहा पुलिस द्वारा चन्दनखेड़ा पुल के पास गहनता से चेकिंग की गयी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तभी बाइक सवार युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को एक सुनसान मार्ग की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तो पुलिस टीम द्वारा भी फायर किया गया जिसमे एक बदमाश के बांये पैर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.