गुड़गांव, जून 3 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश नितिन उर्फ छोटा को हिरासत में लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका पुलिस की हिरासत में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी गुरुग्राम के उद्योग विहार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का अपहरण कर फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बुधवार तड़के तीन अपराध शाखा पालम विहार की टीम को सूचना मिली कि उद्योग विहार में अपहरण और फिरौती की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश अवैध हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर पटौदी रोड से सेक्टर-93 की ...