मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पशु तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- पलवल,अजित कुमार। थाना होडल क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला एक आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी अंतरराज्यीय पशु तस्कर है, जिसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में लूट, डकैती और पशु तस्करी समेत 10 मामले दर्ज हैं।हेडक्वार्टर डीएसपी नरेंद्र खटाना ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एवीटी स्टाफ हथीन की टीम पीएसआई तेजपाल के नेतृत्व में अपराधियों की तलाश में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुलाब, आसिफ उर्फ गूंगा और काला नाम के तीन आरोपी अवैध हथियारों के साथ होडल-पुन्हाना रोड पर कोटड़ा के पास बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.