अमरोहा, जून 14 -- सैदनगली थाना पुलिस की शुक्रवार रात वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना के आधार पर संभल निवासी 25 हजार के इनामी गोकश समेत दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोली से घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बीती 9 जून को क्षेत्र के गांव भदौरा के जंगल में खड़ी लावारिस कार से गोमांस बरामद हुआ था। घटना के खुलासे की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने सीओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन भी किया था। जांच में कई नाम सामने आए। शुक्रवार रात थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी इस दौरान बाइक पर आ रहे ...